चूरू: हमीरवास थाने में दर्ज 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल के कारावास की सजा
Churu, Churu | Sep 6, 2024 चूरू जिले के हमीरवास थाने में साल 2023 में दर्ज 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में चूरू की पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को 20 साल कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। 13 गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर पोक्सो कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। आरोपी अनिल उर्फ लिलिया ने 5 मार्च 2023 को खेत में वारदात को अंजाम दिया था।