चूरू: ईद मिलादुनबी के अवसर पर चूरू में आयोजित होने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन
Churu, Churu | Sep 6, 2024 खानका-ए-कादरिया जामा मस्जिद चूरू में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें शहर के मोहल्ला तेलियान, आथुना मोहल्ला, अगुणा मोहल्ला, मोहल्ला चेजारान, मोहल्ला लुहारान, मोहल्ला सब्जी फिरोशान, ईदगाह मोहल्ला, चमन बास, नया बास, उस्मानाबाद कॉलोनी, शेखावत कॉलोनी, मोचीवाडा सहित चूरू शहर के मोहल्लो एवं वार्डों के प्रबुद्धजनो ने भाग लिया एवं अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।