चूरू: विरोध के बीच नगरपरिषद चूरू ने दूसरे दिन हटाए 35 कच्चे पक्के अतिक्रमण, ट्रेफिक इंचार्ज सुभाष चंद्र ने दिखाई सख्ती
Churu, Churu | Sep 6, 2024 नगर परिषद् की ओर से दो दिवसीय अभियान चलाया गया, जिसमें आपणी योजना से पंखा सर्किल तक सडक के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण में करीब 95 कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाये गये। इस मार्ग पर कुछ ठेला संचालकों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था। पंचायत समिति के पास कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाओं अभियान का विरोध भी किया था, समझाइस के बाद खुद के स्तर पर ही अतिक्रमण हटा लिया गया।