चूरू: 75 फीट की ऊंचाई पर स्थित देपालसर के प्राचीन तारागढ़ी गणेश मंदिर में लगेगा 1151 किलो के एक लड्डू का भोग
Churu, Churu | Sep 6, 2024 शनिवार को गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में 1151 किलो केसरिया लड्ड का भोग लगाया जाएगा। समिति अध्यक्ष बहादुरसिंह फगेडिया ने बताया कि 1151 किलो के एक ही केशरिया लड्डू का भोग लगाने की तैयारी जारी है इस लड्डू को हलवाई दो दिन से बनाने में जुटे हैं। शनिवार सुबह गणपति को भोग लगाने के बाद दिनभर श्रद्धालुओं को इसका प्रसाद वितरित किया जाएगा।