विदिशा नगर: नर्सिग कालेज घोटाले मे मंत्री सारंग को जिम्मेदार बताकर सोमवार दोपहर विवेकानंद चौराहे पर कांग्रेस ने फूंका सारंग का पुतला
मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाले के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विवेकानंद चौराहे पर सोमवार दोपहर को पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का पुतला फूंका। इस घोटाले मे मंत्री सहित दो अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की।