विदिशा नगर: शनिवार को मंडी मे व्यापारी पर हमले का सोमवार दोपहर मंडी मे अनाज व्यापारीयो ने किया विरोध,नीलामी कार्य ठप्प SDM पहुचे
सोमवार को कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी बात प्रशासन के सामने रखी।अनाज तिलहन व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार को अनाज व्यापारी के साथ में एक व्यक्ति ने लोहे के आंकड़े के हमला कर उन्हें घायल किया था। हम्माल उन पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसलिए नीलामी कार्य रोक दिया जिससे किसान परेशान हो रहे हैं।