विदिशा नगर: रविवार को विदिशा के आटो यूनियन ने विदिशा नगरपालिका को नगरनिगम बनाने की मांग की,शहर के विस्तार-विकास के साथ बढेगा रोजगार
विदिशा के ऑटो यूनियन अध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा ने रविवार को विदिशा नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर वर्तमान में चार से पांच किलोमीटर में सिमट जाता है। नगर निगम बनने के बाद शहर का विस्तार होने और उसके विकास होने के साथ-साथ ऑटो चालकों को और अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा।