विदिशा नगर: रविवार देररात कथा स्थल गिरधर कालोनी मे बारिश के पानी को निकालते दिखे सेवादार,बाहर से आए श्रदालूओ को चाय-भोजन का वितरण
रविवार को कथा स्थल गिरधर कॉलोनी में बारिश का पानी जमा होने पर रविवार देररात को सेवादारों,अंगद सेना के सदस्यों और आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा जल निकासी की व्यवस्था देररात तक की गई। वहीं बाहर से आए श्रद्धालु जो पंडाल में ही रुके हैं। उन्हें समाजसेवियों द्वारा रात मे भोजन चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई। श्रद्धालु रात जागरण कर भजन करते दिखाई दिए।