विदिशा नगर: माता वाली गली में बारिश के दौरान गिरा पुराना पेड़, एक घर हुआ क्षतिग्रस्त व टूटे बिजली के पोल
आज दोपहर में बारिश के दौरान माता वाली गली में स्थित एक पुराना और बड़ा पेड़ धराशाई हो गया ....पेड़ जड़ से गिरा है.... यहां के रहवासियों ने आशंका जाहिर की है कि बिजली पेड़ पर आकर गिरी थी जिसकी वजह से यह पेड़ धराशाई हुआ है.. वहीं पेड़ गिरने की वजह से बिजली के दो खंबे भी टेढ़े हो गए हैं... यहां रहने बालो का कहना है कि पेड़ कमजोर हो गया था इसलिए जड़ से टूटा है.।