नीम का थाना: भिवानी-डहर का बालाजी ट्रेन का जीलो स्टेशन पर ठहराव हुआ शुरू, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नीमकाथाना पाटन के रेलवे स्टेशन जीलो पर शनिवार को भिवानी से ढहर का बालाजी को जाने वाली ट्रेन का ठहराव शुरू किया गया। सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन से रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पाटन प्रधान सुवालाल सैनी व स्टेशन अधीक्षक का माला साफा पहनाकर स्वागत किया।