आमला: आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव में हुए शामिल, विधि-विधान से की विशेष पूजा-अर्चना
Amla, Betul | Nov 24, 2026 आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने सत्य साईं बाबा के समक्ष विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच बाबा के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।