हल्द्वानी के आईटीआई में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया अतिक्रमण को लेकर प्रशासन और नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाता है, ऐसे में आईटीआई में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है उन्होंने बताया प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया है।