मुरैना: कुम्हेरी गांव में दबंगों ने हेडपंप से पानी देने से मना किया, ग्रामीणों के बर्तन फेंके, कलेक्ट्रेट में शिकायत
Morena, Morena | May 5, 2026 मुरैना जिले के कुम्हेरी गांव में पानी को लेकर विवाद सामने आया है, जहां ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कुम्हेरी गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।