Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

नालंदा :-राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से आवासन, स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित बताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं के कारण उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। चिकित्सा शिविरों, साफ-सफाई, आवासीय सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं ने उनकी यात्रा को अधिक सुगम और सुखद बनाया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

82 views | Nalanda, Bihar | Jun 13, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति -7
नालन्दा।
.....................

आज दिनांक-25.07.2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार "सेवा संकल्प के 100 दिन" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोगरा हाई स्कूल, बिहारशरीफ से श्रम कल्याण मैदान तक प्रभात फरी निकाली गई जिसमें उप विकास आयुक्त, नालन्दा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, नालन्दा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS, नालन्दा एवं अन्य शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी 20 प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में रंगोली, पेंटिंग, प्रश्न-उत्तरीय प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

NEET-2026 परीक्षा में उत्तीर्ण दो छात्र-जोरस्वी राय, पिता-श्री गोपाल शरण यादव एवं आशीष रंजन, पिता-श्री मनोरंजन कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया।

साथ ही मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण Top-10 बच्चे आनन्द कुमार, पिता श्री रविकांत कुमार पंडित, दिव्या कुमारी, पिता श्री राजेश कुमार तथा सत्या राज, पिता श्री दिलीप कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया।

श्रीमति लवली कुमारी, रसोईया, मध्याहन् भोजन को उत्कृष्ट कार्य करने के कारण जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
#100DaysOfCMSamrat
#SevaSankalpSamarpanKe100Din
#PragyaBhumiBihar
#BiharProgress
#DevelopedBihar
#NewBihar
#GoodGovernance

प्रेस विज्ञप्ति -7 नालन्दा। ..................... आज दिनांक-25.07.2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार "सेवा संकल्प के 100 दिन" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोगरा हाई स्कूल, बिहारशरीफ से श्रम कल्याण मैदान तक प्रभात फरी निकाली गई जिसमें उप विकास आयुक्त, नालन्दा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, नालन्दा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS, नालन्दा एवं अन्य शामिल हुए। इस अवसर पर सभी 20 प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में रंगोली, पेंटिंग, प्रश्न-उत्तरीय प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। NEET-2026 परीक्षा में उत्तीर्ण दो छात्र-जोरस्वी राय, पिता-श्री गोपाल शरण यादव एवं आशीष रंजन, पिता-श्री मनोरंजन कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण Top-10 बच्चे आनन्द कुमार, पिता श्री रविकांत कुमार पंडित, दिव्या कुमारी, पिता श्री राजेश कुमार तथा सत्या राज, पिता श्री दिलीप कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमति लवली कुमारी, रसोईया, मध्याहन् भोजन को उत्कृष्ट कार्य करने के कारण जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #100DaysOfCMSamrat #SevaSankalpSamarpanKe100Din #PragyaBhumiBihar #BiharProgress #DevelopedBihar #NewBihar #GoodGovernance

Nalanda, Bihar | Jul 25, 2026

06.प्रेस विज्ञप्ति
      नालंदा।
----------------------

**आज दिनांक- 25-07-2026 को युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार पटना के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, नालंदा के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। **

मेला का विधिवत उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास, श्रम अधीक्षक श्री नरेश प्रसाद, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा श्रीमती स्नेहा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री शालिनी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

 इस अवसर पर DRCC मैनेजर एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मौजुद थे। नियोजन मेला में कुल 22 नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें 1414 की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे। विभिन्न नियोजकों के द्वारा लगभग 1000 रिक्तियों के विरूद्ध 478 अभ्यर्थियों का अगले चरण हेतु शार्टलिस्ट किया गया।

 मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास द्वारा नियोजन और कौशल विकास हेतु मार्गदर्शन दिया गया साथ ही विभाग में कियान्वित अन्य योजनाओं के संबंध में बताया।

 इस अवसर पर नियोजनालय द्वारा नियोजन सहायता के क्रम में स्टडी किट एवं टूल किट योजना, कैरियर सूचना केंद्र तथा समुद्रपार नियोजन ब्यूरो की जानकारी दी गई। 

मेला में विभिन्न सरकारी विभागों यथा DRCC, JSS, JEEVIKA, श्रम संसाधन विभाग इत्यादि द्वारा स्टॉल लगाया गया, जहाँ उनके द्वारा विभाग में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान की गई। इस मौके पर कार्यालय लिपिक श्री पंकज यादव, जिला कौशल प्रबंधकगण एवं कार्यालय के सभी कर्मीगण उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department

06.प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ---------------------- **आज दिनांक- 25-07-2026 को युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार पटना के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, नालंदा के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। ** मेला का विधिवत उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास, श्रम अधीक्षक श्री नरेश प्रसाद, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा श्रीमती स्नेहा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री शालिनी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर DRCC मैनेजर एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मौजुद थे। नियोजन मेला में कुल 22 नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें 1414 की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे। विभिन्न नियोजकों के द्वारा लगभग 1000 रिक्तियों के विरूद्ध 478 अभ्यर्थियों का अगले चरण हेतु शार्टलिस्ट किया गया। मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास द्वारा नियोजन और कौशल विकास हेतु मार्गदर्शन दिया गया साथ ही विभाग में कियान्वित अन्य योजनाओं के संबंध में बताया। इस अवसर पर नियोजनालय द्वारा नियोजन सहायता के क्रम में स्टडी किट एवं टूल किट योजना, कैरियर सूचना केंद्र तथा समुद्रपार नियोजन ब्यूरो की जानकारी दी गई। मेला में विभिन्न सरकारी विभागों यथा DRCC, JSS, JEEVIKA, श्रम संसाधन विभाग इत्यादि द्वारा स्टॉल लगाया गया, जहाँ उनके द्वारा विभाग में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान की गई। इस मौके पर कार्यालय लिपिक श्री पंकज यादव, जिला कौशल प्रबंधकगण एवं कार्यालय के सभी कर्मीगण उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jul 25, 2026

प्रेस विज्ञप्ति -5
नालन्दा
............................

 *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, खरीफ योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा।* 

आज दिनांक 25 जुलाई, 2026 को सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए संचालित कृषि योजनाओं, किसानों के कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक में खरीफ फसल आच्छादन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 47.53 प्रतिशत फसल आच्छादन प्राप्त किया गया है। 

उप विकास आयुक्त ने शेष लक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं आवश्यक कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत निबंधन एवं आधार सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जैविक खेती कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 18 क्लस्टरों के माध्यम से 2,000 एकड़ क्षेत्र में 2,117 किसानों को जोड़ा गया है। उप विकास आयुक्त ने जैविक प्रमाणन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अधिकाधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके एवं एसएसपी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 313 छापेमारी अभियान चलाए गए, जिनके परिणामस्वरूप 45 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया तथा 35 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। उप विकास आयुक्त ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी नमूनों की जांच की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रयोगशाला जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मिट्टी जांच प्रयोगशाला की समीक्षा के दौरान अधिकाधिक किसानों का सॉयल हेल्थ कार्ड तैयार करने तथा वैज्ञानिक एवं संतुलित खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

उद्यान विभाग की समीक्षा में नारियल पौध वितरण योजना के अंतर्गत अधिकाधिक किसानों से आवेदन प्राप्त कर निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरएडी) के अंतर्गत चयनित छह क्लस्टरों में मशरूम, मक्का एवं चीना किट के वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पौधा संरक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत पौधा संरक्षण पाठशाला, बीज उपचार, जैविक घटकों के प्रदर्शन तथा ड्रोन के माध्यम से कीटनाशी एवं तरल उर्वरकों के छिड़काव जैसे नवाचारों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत परम्परागत कृषि विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए भारत सरकार की मार्गदर्शिका के अनुरूप जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति (डीएलईसी) के गठन पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत चयनित तीन नए क्लस्टरों में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

 बैठक में किसानों के प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान पाठशाला एवं किसान–वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक, आत्मा ने बताया कि पूर्व से संचालित गतिविधियों के अतिरिक्त इस वर्ष प्रत्यक्षण कृषि, किसान समूहों का क्षमता संवर्द्धन तथा खाद सुरक्षा समूह की योजनाओं का भी नालन्दा जिले में संचालन किया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने सभी योजनाओं का विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसानों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने खरीफ मौसम के दौरान बीज, उर्वरक, कीटनाशी एवं तकनीकी सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने तथा नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सहित कृषि, उद्यान, आत्मा, भूमि संरक्षण, पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच प्रयोगशाला एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India 
Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute 
Department of Agriculture, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति -5 नालन्दा ............................ *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, खरीफ योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा।* आज दिनांक 25 जुलाई, 2026 को सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए संचालित कृषि योजनाओं, किसानों के कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में खरीफ फसल आच्छादन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 47.53 प्रतिशत फसल आच्छादन प्राप्त किया गया है। उप विकास आयुक्त ने शेष लक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं आवश्यक कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत निबंधन एवं आधार सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। जैविक खेती कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 18 क्लस्टरों के माध्यम से 2,000 एकड़ क्षेत्र में 2,117 किसानों को जोड़ा गया है। उप विकास आयुक्त ने जैविक प्रमाणन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अधिकाधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके एवं एसएसपी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 313 छापेमारी अभियान चलाए गए, जिनके परिणामस्वरूप 45 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया तथा 35 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। उप विकास आयुक्त ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी नमूनों की जांच की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रयोगशाला जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मिट्टी जांच प्रयोगशाला की समीक्षा के दौरान अधिकाधिक किसानों का सॉयल हेल्थ कार्ड तैयार करने तथा वैज्ञानिक एवं संतुलित खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उद्यान विभाग की समीक्षा में नारियल पौध वितरण योजना के अंतर्गत अधिकाधिक किसानों से आवेदन प्राप्त कर निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरएडी) के अंतर्गत चयनित छह क्लस्टरों में मशरूम, मक्का एवं चीना किट के वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पौधा संरक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत पौधा संरक्षण पाठशाला, बीज उपचार, जैविक घटकों के प्रदर्शन तथा ड्रोन के माध्यम से कीटनाशी एवं तरल उर्वरकों के छिड़काव जैसे नवाचारों की भी समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत परम्परागत कृषि विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए भारत सरकार की मार्गदर्शिका के अनुरूप जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति (डीएलईसी) के गठन पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत चयनित तीन नए क्लस्टरों में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में किसानों के प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान पाठशाला एवं किसान–वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक, आत्मा ने बताया कि पूर्व से संचालित गतिविधियों के अतिरिक्त इस वर्ष प्रत्यक्षण कृषि, किसान समूहों का क्षमता संवर्द्धन तथा खाद सुरक्षा समूह की योजनाओं का भी नालन्दा जिले में संचालन किया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने सभी योजनाओं का विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसानों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने खरीफ मौसम के दौरान बीज, उर्वरक, कीटनाशी एवं तकनीकी सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने तथा नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सहित कृषि, उद्यान, आत्मा, भूमि संरक्षण, पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच प्रयोगशाला एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute Department of Agriculture, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 25, 2026

प्रेस विज्ञप्ति- 4 
नालन्दा।
..........................

 *E2 Foundation के महिला बिज़ कार्यक्रम का JEEViKA के सहयोग से दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न* 
 
बिहारशरीफ, 25 जुलाई E2 Foundation द्वारा संचालित महिला बिज़ (MahilaBiz) कार्यक्रम के अंतर्गत JEEViKA (BRLPS) के सहयोग से 23 एवं 24 जुलाई को बिहारशरीफ में 27 ग्रामीण महिला उद्यमियों (Rural Women Entrepreneurs) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

 प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं की उद्यमिता क्षमता को सशक्त बनाना, व्यवसाय विस्तार की रणनीतियों, विपणन, वित्तीय प्रबंधन तथा ऋण तक बेहतर पहुँच के विषय में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
 
प्रशिक्षण को सहभागितापूर्ण बनाने के लिए वीडियो, समूह गतिविधियाँ, खेल और व्यावहारिक अभ्यासों का उपयोग किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रत्येक महिला उद्यमी को अपनी व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक यात्रा साझा करने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और प्रतिभागियों के बीच सीखने का सकारात्मक माहौल बना।
 
कार्यक्रम में जीविका, नालंदा के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) श्री संजय कुमार पासवान, युवा पेशेवर अमित वैभव एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) श्री सुधीर दुबे ने भाग लेकर महिलाओं को व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध वित्तीय अवसरों और जिम्मेदारीपूर्वक ऋण उपयोग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
 
एक ग्रामीण महिला उद्यमी ने कहा, “इस प्रशिक्षण ने मुझे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास और नई सोच दी।”
 
श्री संजय कुमार पासवान, जीविका, नालंदा ने कहा, “E2 Foundation के साथ यह पहल महिलाओं को सशक्त उद्यमी बनाने और उनकी आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। महिला उद्यमियों की ज़्यादा लोन की ज़रूरतों को 'जीविका निधि', व्यक्तिगत वित्त और अन्य बैंक योजनाओं के ज़रिए पूरा किया जाएगा।“

श्री काशीनाथ, नेशनल लीड, E2 Foundation ने कहा, “महिला बिज़ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को ज्ञान, कौशल और वित्तीय अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना है। जीविका के साथ यह साझेदारी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
JEEVIKA Bihar

प्रेस विज्ञप्ति- 4 नालन्दा। .......................... *E2 Foundation के महिला बिज़ कार्यक्रम का JEEViKA के सहयोग से दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न* बिहारशरीफ, 25 जुलाई E2 Foundation द्वारा संचालित महिला बिज़ (MahilaBiz) कार्यक्रम के अंतर्गत JEEViKA (BRLPS) के सहयोग से 23 एवं 24 जुलाई को बिहारशरीफ में 27 ग्रामीण महिला उद्यमियों (Rural Women Entrepreneurs) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं की उद्यमिता क्षमता को सशक्त बनाना, व्यवसाय विस्तार की रणनीतियों, विपणन, वित्तीय प्रबंधन तथा ऋण तक बेहतर पहुँच के विषय में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण को सहभागितापूर्ण बनाने के लिए वीडियो, समूह गतिविधियाँ, खेल और व्यावहारिक अभ्यासों का उपयोग किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रत्येक महिला उद्यमी को अपनी व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक यात्रा साझा करने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और प्रतिभागियों के बीच सीखने का सकारात्मक माहौल बना। कार्यक्रम में जीविका, नालंदा के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) श्री संजय कुमार पासवान, युवा पेशेवर अमित वैभव एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) श्री सुधीर दुबे ने भाग लेकर महिलाओं को व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध वित्तीय अवसरों और जिम्मेदारीपूर्वक ऋण उपयोग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। एक ग्रामीण महिला उद्यमी ने कहा, “इस प्रशिक्षण ने मुझे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास और नई सोच दी।” श्री संजय कुमार पासवान, जीविका, नालंदा ने कहा, “E2 Foundation के साथ यह पहल महिलाओं को सशक्त उद्यमी बनाने और उनकी आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। महिला उद्यमियों की ज़्यादा लोन की ज़रूरतों को 'जीविका निधि', व्यक्तिगत वित्त और अन्य बैंक योजनाओं के ज़रिए पूरा किया जाएगा।“ श्री काशीनाथ, नेशनल लीड, E2 Foundation ने कहा, “महिला बिज़ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को ज्ञान, कौशल और वित्तीय अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना है। जीविका के साथ यह साझेदारी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 25, 2026

03.प्रेस विज्ञप्ति
      नालंदा।
---------------दिनांक-25/07/2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर राज्यव्यापी कार्यक्रम का नालंदा में हुआ सीधा प्रसारण**

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूरे बिहार के सभी जिलों में वीडियो लाइव प्रसारण किया गया।

 इसी क्रम में नालंदा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।

नालंदा जिले में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों, विकासात्मक पहलों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई।

इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, रोजगार, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ राज्य के नागरिकों तक पहुँच रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पैंपलेट का वितरण किया गया। 
साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत नूरसराय अंचल के पात्र महादलित, अनुसूचित जाति एवं अन्य लाभुकों के बीच भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (पर्चा) का वितरण किया गया। इससे भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नालंदा जिले से  NEET परीक्षा-2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थी जोरस्वी राय, आशीष रंजन एवं मैट्रिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों आनंद कुमार, दिव्या कुमारी, सत्या राज को माननीय सांसद, नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार, श्रीमती तनुजा कुमारी अध्यक्ष जिला परिषद बिहारशरीफ एवं श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। 

साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका तथा पोषण ट्रैकर एवं केंद्र संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, श्रीमती तनुजा कुमारी, अध्यक्ष जिला परिषद बिहारशरीफ, श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी, नालंदा, उप विकास आयुक्त ,नालंदा, नगर आयुक्त, नगर निगम बिहार शरीफ, अपर समाहर्ता नालंदा, वरीय उपसमाहर्ता नालंदा एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Vijay Kumar Choudhary 
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar
#SevaSankalpSamarpanK100Din 
#100DinBemisal 
#SamriddhBihar 
#ViksitBharat

03.प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ---------------दिनांक-25/07/2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर राज्यव्यापी कार्यक्रम का नालंदा में हुआ सीधा प्रसारण** माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूरे बिहार के सभी जिलों में वीडियो लाइव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में नालंदा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। नालंदा जिले में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों, विकासात्मक पहलों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, रोजगार, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ राज्य के नागरिकों तक पहुँच रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पैंपलेट का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत नूरसराय अंचल के पात्र महादलित, अनुसूचित जाति एवं अन्य लाभुकों के बीच भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (पर्चा) का वितरण किया गया। इससे भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान नालंदा जिले से NEET परीक्षा-2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थी जोरस्वी राय, आशीष रंजन एवं मैट्रिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों आनंद कुमार, दिव्या कुमारी, सत्या राज को माननीय सांसद, नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार, श्रीमती तनुजा कुमारी अध्यक्ष जिला परिषद बिहारशरीफ एवं श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका तथा पोषण ट्रैकर एवं केंद्र संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, श्रीमती तनुजा कुमारी, अध्यक्ष जिला परिषद बिहारशरीफ, श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी, नालंदा, उप विकास आयुक्त ,नालंदा, नगर आयुक्त, नगर निगम बिहार शरीफ, अपर समाहर्ता नालंदा, वरीय उपसमाहर्ता नालंदा एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। Samrat Choudhary CMO Bihar Vijay Kumar Choudhary Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #SevaSankalpSamarpanK100Din #100DinBemisal #SamriddhBihar #ViksitBharat

Nalanda, Bihar | Jul 25, 2026