टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर में बारिश से पहले नहीं हुई नालियों की सफाई,खुद सफाई कर रहे स्थानीय लोग
टीकमगढ़ शहर में बारिश के पहले बड़े नालो की सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। पिछले साल बारिश की मौसम में कई इलाकों में पानी भर गया था। बाबजूद इसके नाले और नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 20 में 80 वर्षीय बुजुर्ग नाली की सफाई करती नजर आए।उन्होंने बताया कि 6 महीने से नाली की सफाई नहीं हुई है।