टीकमगढ़: बरीघाट फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने में स्टॉपडेम बना बाधा, पानी निकालने हेतु 5 फीट तोड़ा गया स्टॉपडेम,किसानों ने फिर किया निर्माण
बरीघाट फिल्टर प्लांट का जल संकट दूर करने उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बने बांध से पानी छोड़े जाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। लेकिन रास्ते में एक स्टॉपडेम बना है,जिसमें पानी अवरुद्ध होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में स्टॉपडेम को 5 फीट तोड़ने की तैयारी की जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा पानी बरीघाट फिल्टर प्लांट तक पहुंच सके।