कुम्हेर: कुम्हेर नगरपालिका में दो जेसीबी, तीन ट्रैक्टर ट्राली, 6 टैम्पो और 104 सफाई कर्मचारियों के बावजूद कस्बे की सफाई नहीं
नव निर्वाचित चैयरमेन के वार्ड 4 में भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं इससे यह अंदाजा लगा सकते हैं कि कुम्हेर कस्बे की सफाई व्यवस्था कैसी हगी, शहर में चहुंओर गंदगी का आलम है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। सड़कों पर कचरा पसरा हुआ है। गली मोहल्ले में सफाई का अभाव है। पालिका की सफाई व्यवस्था पूर्णतया बिगड़ी हुई है। शहर की दशा देखकर लगता है सफाई व्यवस्था पालिका प्रशासन