बक्सर: बक्सर में जनगणना 2027 के पहले चरण की समीक्षा बैठक, डीएम ने लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
Buxar, Buxar | May 25, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। प्रगणकों को क्षेत्रीय स्तर पर गणना कार्य 31 मई 2026 तक पूरा करना है। बक्सर जिले के 11 ग्रामीण व 5 शहरी चार्जों में से बक्सर प्रखंड के 2 HLB, इटाढ़ी के 33 HLB और डुमराँव के 10 HLB का कार्य अभी लंबित है।