हसनपुर: मोहल्ला लालबाग में सुने पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
नगर के पुराना डाकघर से मोहल्ला लालबाग को जाने वाले मार्ग पर राजबाला शर्मा पत्नी स्वर्गीय आवे शर्मा का मकान स्थित है, यह मकान काफी समय से बंद है,क्योंकि राजबाला अपने परिवार के साथ ग्रीन सिटी में रह रही हैं। रविवार को वह अपने बंद पड़े मकान पर आई तो जीने का ताला खोलकर जैसी वह ऊपर पहुंची तो उनके होश उड़ गए क्योंकि दोनों कमरों की ताले टूटे हुए थे।