हसनपुर: अहमदाबाद में करंट लगने से हसनपुर निवासी वेल्डिंग मिस्त्री की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
हसनपुर नगर के मोहल्ला संभल अड्डा निवासी 18 वर्षीय समद पुत्र मोबीन अहमद की गुजरात के अहमदाबाद में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। समद अहमदाबाद के खेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता था। यह घटना गुरुवार शाम को तब हुई जब समद काम कर रहा था और अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।