हसनपुर: हसनपुर के गांव मेहरपुर गुर्जर निवासी शिक्षामित्र की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र बृजेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मेहरपुर गुर्जर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय बृजेश बीती रात डेढ़ बजे अपने घर पर सो रहे थे।अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। परिजन उन्हें मेरठ लेकर जा रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर पहुंचते-पहुंचते रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बृजेश के पीछे उनकी पत्नी प्रीति और चार बेटियां हैं।