हसनपुर: आदमपुर के एक गांव में शौच के लिए गई महिला के साथ युवक ने किया रेप, मुकदमा दर्ज
आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई महिला के साथ युवक ने रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव में अपने पति के साथ रहती है।पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की रात जंगल में शौच के लिए गई थी। आरोप है तभी युवक वहां से उसे जबरन विटोरो के पीछे खींचकर ले गया।