हसनपुर: गंगा एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, छात्रा की मौत, युवक गंभीर घायल
थाना सैद नगली क्षेत्र के ढवारसी मार्ग पर कार ने बाइक सवार मामा भांजी को मारी टक्कर भांजी की मौके पर दर्दनाक मौत, मामा गंभीर रूप से घायल, हसनपुर सीएचसी में कराया भर्ती, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया रेफर, मामा दानवीर गांव भेसरोली थाना हसनपुर का रहने वाला है। वह अपनी भांजी लक्ष्मी गांव करनपुर सकतपुर को लेकर अपने घर वापस आ रहा था।