मेहनगर: घिनहापुर में CM के रविवार 19 मई की जनसभा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में तैनात सुरक्षा बलों को किया गया ब्रीफ
रविवार को मेंहनगर के घिनहापुर में CM योगी आदित्यनाथ का आगमन होना है। सुबह करीब 10:30 बजे उनके आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को दिनभर कवायद की जाती रही। तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार, DM विशाल भारद्वाज, SP अनुराग आर्य द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।