मेहनगर: मोहम्मदपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवक घायल, 1 जिला अस्पताल में भर्ती, 1 नर्सिंग होम में हुआ भर्ती
गंभीरपुर थाना के मोहम्मदपुर में ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइकसवार 2 युवक घायल हो गए। दोनों को मोहम्मदपुर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख दोनों को रेफर कर दिया गया। इसमें हर्ष प्रताप निवासी पल्हनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे युवक लकी निवासी परानापुर को आजमगढ़ शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।