मेहनगर: जमकी बल्लीपुर में ऑटो रिक्शा का बकाया किराया मांगने पर ऑटो रिक्शा चालक को मारपीट कर किया घायल
मेहनगर थाना के जमकी बल्लीपुर में ऑटो रिक्शा का किराया बकाया होने और तगादा करने के विवाद में कुछ लोगों ने ऑटोरिक्शा चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सुदामा चौहान ने बताया कि वह अपना ऑटोरिक्शा लेकर आरोपियों के द्वारा बुक कराने पर ऑटोरिक्शा से प्रदर्शनी ले गया था। जिसका किराया ₹1000 बाकी था। मांगने पर मारपीट हुई।