मेहनगर: मुड़हर में अज्ञात कारणों से पंखे के हुक में साड़ी के फंदे के सहारे किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में सुबह अपने घर के कमरे में 16 वर्षीय माही पुत्री स्वर्गीय ज्वाला राय का शव पंखे के हुक में साड़ी से फंदे के सहारे लटका मिला गुरुवार को सुबह जब उसके दो सौतेले छोटे भाई दरवाजा खटखटाने लगे और दरवाजा नहीं खुलने पर किसी प्रकार से झांके, तब मौत का पता चला। दरवाजा किसी प्रकार से खोलकर शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी गई।