मेहनगर: मोहम्मदपुर में सैनिक ढाबा फरिहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
गंभीरपुर थाना के मोहम्मदपुर के समीप सैनिक ढाबा फरिहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुधवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक 70 वर्षीय राधेश्याम निवासी मोहम्मदपुर कोहरोड़ा थाना गंभीरपुर थे। मंगलवार रात 9:30 बजे साइकिल लेकर मुहम्मदपुर बाजार जा रहे थे। फरिहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।