रावतसर: रावतसर पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से मंगलवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त कोर्ट परिसर के पार्क के पास पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक बंशीलाल निवासी रावतसर को सट्टा रकम 335 रुपए सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है