खींवसर: पांचला सिद्धा गांव में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ
खींवसर के पांचला सिद्धा गांव में आयोजित हो रही 68वी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आयोजन समिति की और से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मंत्री सुरेश रावत सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा संत मौजूद रहे।