महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुंजीलाल पुत्र खेलावन, रामसूरत पुत्र खेलावन निवासी दुइजीपुरवा, बसंत लाल पुत्र कैलाश नाथ, बालक राम पुत्र बहाऊ निवासी लोधनपुरवा, आसाराम गडरिया पुत्र मथुरा निवासी रखौना को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।