महसी: सिकंदरपुर से एक वारंटी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
हरदी थाने की पुलिस ने बुधवार दोपहर न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि मैकू पुत्र मुंडे निवासी सिकंदरपुर को उप निरीक्षक दिग्विजय नाथ दुबे, कांस्टेबल पन्नेलाल, वीरभद्र सिंह ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेजा गया।