मस्जिद टूटी, कुआं मिला! सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा दावा
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 5 सितंबर 2026 को अदालत के आदेश पर मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाने के दौरान एक प्राचीन कुआं मिलने का दावा सामने आया है।
शिकायतकर्ता विकास त्यागी का कहना है कि उन्हें पहले से आशंका थी कि यहां कोई पुराना पूजा स्थल हो सकता है। कुआं मिलने के बाद उन्होंने इस दावे की जांच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम से कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यहां पहले कोई मंदिर था, जिसे तोड़कर बाद में मस्जिद बनाई गई?
हालांकि, कुएं की वास्तविक उम्र, ऐतिहासिक महत्व और उसके किसी पुराने धार्मिक स्थल से संबंध की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।
देखिए पूरी खबर और जानिए इस मामले में शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने क्या कहा।
#Saharanpur #UttarPradesh #SaharanpurNews #Masjid #Kuan #Archaeology #ASI #VikasTyagi #BreakingNews