डुमरांव: नवरत्न गढ़ किले के पास खुले में डंपिंग से परेशान ग्रामीण, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में पहुंचा मामला
Dumraon, Buxar | Oct 2, 2026 नया भोजपुर में नवरत्न गढ़ किले के पास सड़क किनारे कूड़ा फेंके जाने का मामला अब अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय तक पहुंच गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।