समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 1324,
दिनांक:- 10 सितंबर 2026,
==================
नीलाम पत्र मामलों में लंबित बकाए की वसूली और आदेशों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में गुरुवार को श्री राजकुमार गुप्ता, बि0प्र0से0, नीलाम पत्र पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, विधि-व्यवस्था, पूर्णिया के न्यायालय द्वारा पूर्व में निर्गत वारंट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनमनखी थाना पुलिस ने संबंधित वाद संख्या 2564/2019-20 के नामजद देनदार संतोष कुमार केशरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय द्वारा निर्धारित राशि तत्काल जमा किए जाने के उपरांत देनदार को नियमानुसार सशर्त जमानत (Conditional Bail) प्रदान कर रिहा किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए नीलाम पत्र कार्यालय कर्मी नील कुमार ने बताया कि जिले में लम्बित नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रशासन निरंतर सक्रिय है।
विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक नोटिस एवं वारंट निर्गत करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
अपर समाहर्ता, विधि-व्यवस्था, पूर्णिया ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
जिले के सभी थानों को नीलाम पत्र वादों से जुड़े लम्बित वारंटों पर विशेष पुलिस टीम गठित कर शीघ्रताशीघ्र गिरफ्तारी एवं निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
बकाएदारों को चेतावनी दी गई है कि वे समय रहते अपने बकाए का निपटारा करें, अन्यथा उनके विरुद्ध बिहार एवं उड़ीसा लोक-मांग वसूली अधिनियम के तहत् कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।
Purnia, Bihar | Sep 10, 2026