समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1320,,
दिनांक 10/9/2026,
==================
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कारी कोशी नदी के जलस्तर में वृद्वि हुआ है। जिसके कारण प्रखंड रुपौली क्षेत्र अंतर्गत जलजमाव एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है।
बाढ़ प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन द्वारा त्वरित राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
गुरुवार को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सुजय सिंह एवं एडीएमओ प्रणव कुमार द्वारा नाव के माध्यम से प्रखंड रुपौली के पंचायत कोहली सिमरा पश्चिम के पुरानी नन्दन गोला अनुसूचित जाति टोला
में सुखा राशन सामग्री किट, प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Sep 10, 2026