Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
kalumali94
दीपावली के पर्व पर शहर में कैसे रहेगी यातायात व्यवस्था,कहा कहा रहेंगी पुलिस तैनात, एएसपी नितेश आर्य व डिप्टी बुद्धाराम बिश्नोई Balotra Police Barmer Police Rajasthan Police
Barmer, Barmer
| Nov 5, 2026
MORE NEWS
निर्वाचन पर्यवेक्षक ओ.पी. बिश्नोई ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण कल्याणपुर, समदड़ी एवं सिणधरी पंचायत समितियों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बालोतरा, 5 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जिले में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री ओ.पी. बिश्नोई ने पंचायत समिति कल्याणपुर, समदड़ी एवं सिणधरी के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री ओ.पी. बिश्नोई ने गुरुवार को पंचायत समिति कल्याणपुर के घड़ोई चारणान, ढाणी सांखला एवं सुरपुरा, पंचायत समिति समदड़ी के करमावास, सावरड़ा, फूलण एवं देवड़ा तथा पंचायत समिति सिणधरी के धनवा, हेमे की ढाणी, गोलिया महेचान, खारा महेचान एवं बाण्डानाडा सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया के संचालन, निर्वाचन कार्मिकों की तैनाती, मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से संबंधित इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री बिश्नोई ने निरीक्षण के दौरान आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी एवं कार्मिक राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया की अक्षरशः पालना करें। मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी बाधा एवं दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। मतदान केन्द्रों पर सुव्यवस्थित कतार व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। निर्वाचक पर्यवेक्षक ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं में विश्वास का वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए मतदान केन्द्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस प्रबंध प्रभावी रखे जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों एवं मतदान केन्द्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर तैनात कार्मिकों को पूरी निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने, निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं होने देने तथा किसी भी समस्या अथवा अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल संबंधित उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक ने मतदान के बाद होने वाली पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाने, मतगणना कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाने तथा प्रत्येक चरण में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था प्रभावी रखने तथा मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री ओ.पी. बिश्नोई ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन संपन्न करवाना राज्य निर्वाचन आयोग की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए आदर्श आचार संहिता, मतदान प्रक्रिया एवं आयोग के निर्देशों की पालना के साथ मतदाताओं की सुविधाओं तथा कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मतदान एवं मतगणना की प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
Barmer, Barmer | Nov 5, 2026
दीपावली के पर्व पर चौहटन क्षेत्र के लोगों को डिप्टी जेठाराम जयपाल का संदेश। Balotra Police
Barmer, Barmer | Nov 5, 2026
बालोतरा जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण पंच-सरपंच चुनाव में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के बाद मतगणना को लेकर बरतें पूरी सतर्कता, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश
Barmer, Barmer | Nov 5, 2026
धनतेरस के पावन पर्व पर माजिसा ई मोबिलिटी लेकर लाया है 3 साल की वारंटी के साथ 9 अलग अलग मॉडल में स्कूटी उपलब्ध ।
Barmer, Barmer | Nov 5, 2026
बाड़मेर: फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला-बोल, कुलगुरु को भेजा ज्ञापन बाड़मेर।जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू), जोधपुर द्वारा परीक्षा शुल्क में की गई अत्यधिक और अव्यावहारिक वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बाड़मेर इकाई ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाड़मेर के प्राचार्य के मार्फत कुलगुरु महोदय को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लेने की मांग की। नगर मंत्री महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का कहना है कि जेएनवीयू में परीक्षा शुल्क प्रदेश के अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों के मुकाबले लगभग तीन गुना तक महंगा हो गया है। विश्वविद्यालय ने एक सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क बढ़ाकर 2,970 रुपये और सालाना शुल्क 5,940 रुपये कर दिया है। जबकि बीकानेर विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर का शुल्क मात्र 700 रुपये है। पिछले तीन वर्षों में परीक्षा शुल्क में लगभग 393 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है, जिससे सीधे तौर पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ज्ञापन में बताया गया कि परीक्षा शुल्क के साथ-साथ अतिरिक्त शुल्क भी वसूले जा रहे हैं। डाटा हैंडलिंग के नाम पर 550 रुपये और ऑनलाइन फॉर्म फीस के नाम पर 450 रुपये अलग से जोड़े जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। साथ ही दीपावली अवकाश के बीच ही परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर निर्धारित किए जाने और वेबसाइट की तकनीकी समस्याओं के कारण विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ABVP ने अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, बढ़ाई गई अत्यधिक परीक्षा फीस को तत्काल प्रभाव से कम किया जाए तथा इसे प्रदेश के अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों के समकक्ष लाया जाए। दूसरी, परीक्षा शुल्क के नाम पर वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्कों को तुरंत हटाया जाए। तीसरी, दीपावली अवकाश, वेबसाइट की तकनीकी खामियों और बढ़े हुए शुल्क के विरोध को देखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में कम से कम 7 से 10 दिनों की वृद्धि की जाए। परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए इन मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो ABVP को विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। @all
Barmer, Barmer | Nov 5, 2026
खुशी के त्योहार पर बाड़मेर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-एसपी चुनाराम जाट Chunaram Kaswan IPS ChunaRam FanClub Barmer Police Rajasthan Police
Barmer, Barmer | Nov 5, 2026
बच्चें पटाखें छोड़े तब परिजन पूरा ध्यान रख-DY.SP बुद्धाराम बिश्नोई। Balotra Police Barmer Police Rajasthan Police
Barmer, Barmer | Nov 5, 2026
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में ग्रीफ बटालियन में तैनात हमारे गौरव देदाराम जी राईका का रेल यात्रा के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। दिवंगत देदाराम जी को सादर श्रद्धांजलि। ग्रीफ हेडक्वार्टर पर सैन्य अधिकारियों और आमजन द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । इसके बाद सुबह 11:00 बजे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव मीठड़ी खुर्द के लिए रवाना हुई जहां पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।💐🥲
Barmer, Barmer | Nov 4, 2026