हसनपुर: सैदनगली में मामूली कहासुनी के बाद महिला के साथ की गई मारपीट, महिला पहुंची थाने
सैदनगली पुरानी रंजीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई,मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई,पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला को सीएचसी भेज दिया। थाना सैदनगली निवासी संगीता पत्नी शंकर सिंह का विवाद उसके परिजनों से चल रहा है, जिसके चलते उसके परिजन उसे दुश्मनी रखते हैं।