कोंडागांव: करोड़ों की लागत वाली बंधा तालाब गार्डन में टूटे झूले और असुरक्षित प्ले जोन से बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित बंधा तालाब गार्डन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। करोड़ों रुपए लागत वाली गार्डन का कुछ महीने पहले ही करीब 1 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से अधूरे जीर्णोद्धार के बाद पुनः शुरू हुए गार्डन के किड्स प्ले जोन में कथित रूप से कई झूले टूट गए हैं। वहीं सुरक्षा के लिए बिछाई गई रेत हटने से गिट्टी और बड़े पत्थर बाहर आ गए हैं,