तरबगंज: विधायक प्रेमनारायण पांडेय की चेतावनी, उनकी फोटो लगाकर सपा प्रत्याशी के लिए मतदान की अपील करने वाले को जाना होगा जेल
तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने मंगलवार को कहा कि उनकी फोटो लगाकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करने वाले दुस्साहसी को जेल जाना होगा।एफआईआर दर्ज करायी जा चुकी है।फेसबुक पर विधायक की फोटो के साथ सपा प्रत्याशी के समर्थन की पोस्ट को लेकर विधायक ने नाराजगी जताते हुए इसे छवि धूमिल करने का दुस्साहस बताया जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।