पिपरई: मंडी प्रांगण में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में 44 वर्षीय व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
पिपरई पुलिस को बुधवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पिपरई में मंडी प्रांगण में कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से पिपरई निवासी रामप्रसाद उम्र 44 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।