हसनपुर: गाड़ी में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, आरोपी कुश चौहान के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
हसनपुर। मुरादाबाद की रहने वाली एक महिला ने कुश चौहान नामक युवक पर कार में छेड़छाड़, अश्लील हरकत, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर हसनपुर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।