मालनपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, हवाई फायरिंग के आरोप; आधा दर्जन लोग घायल
भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के जिमलेदार का पुरा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
#bhind #viralreels #viralpost #MadhyaPradeshNews
Gormi, Bhind | Oct 14, 2026