बड़हिया: बड़हिया में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का स्वागत
अपने तीन दिवसीय लखीसराय दौरे के क्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे बड़हिया पहुंचे. उनके पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. विधायक रामानंद मंडल और जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़हिया, जैतपुर आदि जगहों उनका स्वागत किया.