शाजापुर: महूपुरा क्षेत्र में ससुराल से आए युवक की शराब के नशे में छत से गिरने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
शाजापुर के महुपूरा में बीती रात ससुराल में आया एक युवक शराब के नशे में छत से नीचे गिर गया, युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और युवक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।