शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में प्याज ₹4,500 प्रति क्विंटल तक बिका, नई सोयाबीन की आवक भी हुई शुरू
शाजापुर कृषि उपज मंडी में सोमवार को प्याज के दाम साढ़े चार हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे। मंडी में बड़ी मात्रा में प्याज की उपज विक्रय के लिए आई। जिससे मंडी में प्याज के कट्टों के जगह-जगह ढेर लगे दिखाई दिए। इसके साथ ही मंडी में नई सोयाबीन की आवक भी शुरू हो गई है। मंडी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को मंडी में प्याज की 22 हजार 236 कट्टे आवक हुई।