शाजापुर: स्कूल वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, महिला, पुरुष और चार बच्चे घायल
सेंट मेरी स्कूल पनवाड़ी का वाहन हादसे का शिकार हो गया। स्कूल वाहन द्वारा एक मोटरसाइकिल को ग्राम दुधाना के पास टक्कर मार दी गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार जितेंद्र पुत्र मदनलाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम तिंगजपुर की माैत हुई और जानूबाई व लखन गंभीर घायल हो गए। वहीं चार बच्चे भी हादसे में घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया।