शाजापुर: मक्सी की सिंचाई कालोनी क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी में बदमाश कैद, पुलिस कर रही जांच
मक्सी की सिंचाई कालोनी क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। चोरों ने तीन जगह चोरी की वारदात को प्रयास किया था। जिनमें से सिर्फ एक घर से चोर नकदी और जेवर चुराकर ले जा सके थे। मामले की जांच के दाैरान पुलिस को सीसीटीवी फूटेज मिले हैं।जिनमें संदिग्ध बदमाश दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने चेहरे को नकाब से ढक रखा है।