शाजापुर: ग्राम टुकराना में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण, भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुए शामिल
शाजापुर ग्राम टुकराना में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया,भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेडे हुए शामिल। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विगत दिनों संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को खंडित किया गया था। शासन,प्रशासन द्वारा 8 दिन मे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थापित की गई।