कायमगंज: शमशाबाद ढाईघाट पर युवक ने सुसाइड नोट छोड़कर गंगा में लगाई छलांग, घरवालों से कहा- अब मुझे न ढूंढें, तलाश जारी
शमशाबाद के ढाई घाट पुल से एक 25 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी।युवक ने कूदने से पहले पुल पर अपने कपड़े और एक सुसाइड नोट छोड़ा। सुसाइड नोट में युवक ने अपना नाम गौरव उर्फ चंदन बताया। युवक एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र का रहना वाला है। जो अपने पिता से सुबह 4:30 बजे 100 रुपये लेकर घर से घूमने के लिए निकला था। नोट में लिखा कि उसे ढूढ़ने की कोशिश न करे।